राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh : प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान फिर सामने आई आग की घटना, मेला क्षेत्र के किन्नर अखाड़ा के सामने टेंट में लगी आग

by | Jan 20, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें

Mahakumbh : महाकुंभ में लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़ा के सामने एक टेंट में आग लग गई। घटना के बाद वहां मौजूद कल्पवासियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, वहीं वॉच टॉवर पर तैनात कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को अन्य टेंटों तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।

इससे पहले रविवार को गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई थी। इस घटना में कई दर्जन कॉटेज जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने तत्परता से काम करते हुए आग को चारों ओर से घेरकर बुझा दिया, जिससे यह अन्य शिविरों तक नहीं फैल सकी। सोमवार सुबह नौ बजे फिर से सेक्टर-16 में आग लगने से खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें : Maha Kumbh Fire Accident News : महाकुंभ में लगी भीषण आग को लेकर PM मोदी ने CM योगी से की बातचीत

ये भी देखें : Italy की महिलाओं ने CM Yogi को सुनाया ‘शिव तांडव’, गदगद हुए मुख्यमंत्री

आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम फायर बुलेट पर सवार होकर मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी हद तक बुझा ली गई थी। अग्निशमन विभाग के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को गाइडलाइंस का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि महाकुंभ को सुरक्षित बनाया जा सके। अधिकारियों ने आग के संभावित कारणों में बीड़ी, सिगरेट या अन्य धूम्रपान वस्तुओं को जिम्मेदार माना है और लोगों से अपील की है कि टेंट में किसी भी प्रकार की आग न जलाएं। फायर ब्रिगेड की टीम अब लोगों के बीच जाकर उन्हें आग से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर