राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी

by | Jan 22, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिन के समय तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास भी होने लगा है, जिससे यह लगता है कि अब यूपी का मौसम बदलने वाला है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें राज्य के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी ठंड पूरी तरह से विदा नहीं हुई है। विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में ठंड की तीव्रता बढ़ सकती है और लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (इंडियन मौसम विभाग) ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी में कमी हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है।

नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ, बरेली, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, फर्रुखाबाद, मेरठ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, बलिया, बहराइच, मऊ, हरदोई, गाजीपुर इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (UP Weather Update) का कहना है कि आज और कल यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी या तेज बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अलीगढ, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर, बागपत, मेरठ, शामली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद और बिजनौर शामिल हैं।

मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर राज्य के लोगों पर पड़ सकता है। घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, और बारिश से भी सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में राज्य सरकार और संबंधित विभागों से यह अपेक्षाएँ की जा रही हैं कि वे पूरी तरह से तैयार रहें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें : Delhi Assembly Election 2025 : बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कहा – ‘जो भी इसे पढ़ेगा, उसका खून…’

ये भी देखें : Sanjay Roy को मिली उम्रकैद तो CM Mamata Banerjee, “हमने हमेशा मृत्यु दंड की मांग की लेकिन…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर