राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal News : शिक्षक भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला, सहायक अध्यापक को किया निलंबित

by | Jan 22, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sambhal News : जनपद बदायूं के कंपोजिट विद्यालय ऐंचोली के सहायक अध्यापक सुनील कुमार को शिक्षक भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी और सॉल्वर गैंग के संचालन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

शिकायतकर्ता विजय सिंह, निवासी चंदवार थाना असमोली, ने 27 जुलाई 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सहायक अध्यापक सुनील कुमार ने सरकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक किए और सॉल्वर गैंग का संचालन किया। साथ ही, 2019 की शिक्षक भर्ती परीक्षा में उन्होंने अपने विद्यालय के शिक्षा मित्र अरविंद कुमार के स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर परीक्षा दी।

विजय सिंह ने अरविंद कुमार की जगह सुनील कुमार के फोटो लगाए जाने के प्रमाणस्वरूप रंगीन तस्वीरें प्रस्तुत कीं। अरविंद कुमार, जो वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय स्टेती पट्टी चुरा, विकासखंड अंबियापुर, जनपद बदायूं में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, इस मामले में प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए।

डीएम द्वारा इस मामले की जांच परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। 28 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता के बयान और साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसके बाद, 10 जनवरी 2025 को जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (Sambhal News) अलका शर्मा ने बताया कि निलंबित शिक्षक को उच्च प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर, विकासखंड संभल से संबद्ध किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बनिया खेड़ा को मामले की विस्तृत जांच का दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya News : अयोध्या में राम मंदिर की आज पहली वर्षगांठ, विशेष पूजा और कार्यक्रमों का आयोजन

ये भी देखें : BJP के संकल्प पत्र को लेकर Arvind Kejriwal का पलटवार, कहा – ‘जो भी इसे पढ़ेगा, उसका खून…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर