राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Milkipur By Election 2025 : मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने मुलायम सिंह की छोटी बहू को मैदान में उतारा

by | Jan 24, 2025 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Milkipur By Election 2025 : उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने यादव वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू, अपर्णा यादव को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। अपर्णा यादव अब मिल्कीपुर क्षेत्र में जनसभाओं के जरिए अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगी।

गुरुवार को अपर्णा यादव अयोध्या पहुंचीं और वहां स्थित श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और कारसेवकपुरम में जाकर गोशाला में गोवंशों को चारा भी खिलाया। इस मौके पर अपर्णा यादव ने बीजेपी की विजय का विश्वास जताया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर लोगों से संपर्क बनाए रखते हैं, जिससे चुनाव की तैयारी सही दिशा में चल रही है।

अपर्णा यादव ने 25 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने इसे दिव्य अनुभव बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि महिला आयोग की टीम भी वहां जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहला धर्म है और एक विचारधारा है जिसे देश-विदेश से लोग स्वीकार कर रहे हैं, और धर्मनगरी अयोध्या की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

अपर्णा यादव (Milkipur By Election 2025) ने मिल्कीपुर उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए बीजेपी को जिताने का आग्रह भी किया। इसके अलावा, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने हनुमानगढ़ी के संत राजू दास द्वारा मुलायम सिंह यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक सिद्धपीठ से आने वाले संत से ऐसी टिप्पणियां अपेक्षित नहीं हैं, और यदि उन्होंने ऐसा किया है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : गाजियाबाद में 800 रुपये के विवाद में लेबर सप्लायर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर