राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : नशीला पदार्थ देकर नीट छात्रा से रेप, घटना का वीडियो बनाकर चुप रहने की दी धमकी

by | Jan 24, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, मुख्य खबरें

UP News : वाराणसी में हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली एक छात्रा को गेस्ट हाउस में बुलाकर रेप किया गया है। छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी को अंजाम दिया गया। इस दौरान छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। होश में आने पर जब छात्रा को अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ तो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की धमकी भी दी गई।  यह घटना 23 जनवरी (शुक्रवार) की शाम में हुई है। छात्रा धमकी से नहीं डरी और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा की शिकायत मिलते ही फास्ट हुई लंका थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भोगावीर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल मे रहकर वह नीट की तैयारी करती है। उसकी जान पहचान राज जान नामक एक युवक से थी। राज जान ने शुक्रवार को फोन कर छात्रा को मिलने की बात की थी। छात्रा को राज जान ने एक पेईंग गेस्ट हाउस पर मिलने के लिए बुलाया। छात्रा जब गेस्ट हाउस पहुंची तो राज जान ने बातचीत के दौरान ही धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

नशीला पदार्थ पीने के कुछ देर बाद ही पीड़िता अचेत हो गई। इसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दरिंदगी की। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। नशा उतरने के बाद अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ तो छात्रा ने आक्रोश जताते हुए विरोध किया। वहीं छात्रा के रोने पर धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को भी बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल कर देगा।

युवक की धमकी के बाद भी पीड़िता डरी नहीं और पुलिस से शिकायत करते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को भगवानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से युवक को जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : गाजियाबाद में 800 रुपये के विवाद में लेबर सप्लायर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर