राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi : पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को दी बधाई, लिखा- ‘हमारा संविधान, हमारी शक्ति’

by | Jan 26, 2025 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

PM Modi : भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की स्थिरता, संविधान की अहमियत और देश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी और गणतंत्र दिवस को संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस राष्ट्रीय उत्सव को हमारे संविधान के मूल्यों की रक्षा और एक सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उनका कहना था कि यह दिन हमें हमारे संकल्प को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है, ताकि हम भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना सकें।

इसी बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक खुला पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और संविधान की अहमियत को पुनः रेखांकित किया। उन्होंने लिखा, इस वर्ष, हम भारतीय गणतंत्र की अंतरात्मा और आत्मा – भारत के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इस अवसर पर हम उन महानुभूतियों को याद करते हैं, जिन्होंने संविधान की ताकत को परिभाषित किया और उसे देश की आधारशिला बनाया।

गणतंत्र दिवस पर विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा तिरंगा फहराने से होगी, जो कर्तव्य पथ पर सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इस साल के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्षी नेता राहुल गांधी समेत अन्य प्रमुख नेता भी इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद रहेंगे।

गणतंत्र दिवस की इस बार की थीम ‘गोल्डन इंडिया – हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है, जो भारत के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सतत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है। विशेष अतिथियों के तौर पर, इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में पैरालंपिक खिलाड़ी, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच और वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इन अतिथियों को भारतीय समाज की विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित करने वाले इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढें : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर