राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi : सीएम योगी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में तिरंगा फहराया

by | Jan 26, 2025 | अजब-गजब, अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस दिन की ऐतिहासिक महत्ता पर अपने विचार साझा किए।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, आज के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न और लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। यह दिन हम सब के लिए गर्व का अवसर है, क्योंकि इसी दिन भारत ने अपनी स्वतंत्रता को संस्थागत रूप में आकार दिया और संविधान के माध्यम से समता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाया।

उन्होंने इस अवसर पर 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के संविधान के महत्व पर भी जोर दिया। सीएम योगी ने कहा, “हमारा संविधान हमें अधिकारों और कर्तव्यों का समान रूप से एहसास कराता है। यह हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का पालन करने और समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संदेश देता है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा का दिन है। यह दिन हमें अपने देश की महानता को समझने और उसमें योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे संविधान के सिद्धांतों का पालन करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करें।

ये भी पढें : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर