राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : महाकुंभ जा रही ट्रेन पर अयोध्या में हुआ पथराव, जानिए क्या है पूरा मामला

by | Jan 29, 2025 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Ayodhya : अयोध्या धाम से प्रयागराज महाकुंभ जा रही पैसेंजर ट्रेन में श्रद्धालुओं को जगह न मिलने पर हंगामा हो गया। गुस्साए श्रद्धालुओं ने ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे एक दर्जन से अधिक खिड़कियों के शीशे टूट गए और गार्ड के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना प्रतिदिन शाम चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64222 पर हुई, जिससे यात्री दहशत में आ गए।

अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड के बीकापुर स्थित मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने ट्रेन में जगह न मिलने से तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव के दौरान ट्रेन की कई बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और गार्ड को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले से ही भीड़ बहुत अधिक थी, जिसके कारण अंदर मौजूद यात्रियों ने कई बोगियों के गेट बंद कर लिए थे।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh : मौनी अमावस्या स्नान के दौरान महाकुंभ में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत होने की आशंका

ये भी देखें : Maha Kumbh को लेकर Mallikarjun Kharge के बयान पर भड़के Dhirendra Krishna Shastri

ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही श्रद्धालुओं ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए थे, जिससे बाहर खड़े लोग अंदर नहीं जा सके। कुछ यात्रियों ने किसी तरह मशक्कत कर ट्रेन में प्रवेश कर लिया, लेकिन करीब 200 श्रद्धालु ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। जब ट्रेन स्टेशन पर एक मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ने लगी, तो नाराज श्रद्धालुओं ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

पत्थरबाजी में ट्रेन की कई खिड़कियां टूट गईं, जबकि पिछले डिब्बे (Ayodhya) में तैनात गार्ड को भी चोटें आईं। बुधवार को गेटमैन दुर्गेश चौरसिया ने बताया कि उनके जाने के बाद यह घटना हुई, इसलिए उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। स्टेशन पर अब भी टूटी खिड़कियों के शीशे बिखरे पड़े हैं, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर