राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Milkipur Byelection : डिंपल यादव का आज तीन घंटे का रोड शो, बृजेश पाठक करेंगे जनसभा को संबोधित

by | Jan 30, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Milkipur Byelection : मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को सांसद डिंपल यादव आज बृहस्पतिवार यानी 30 जनवरी को एक रोड शो करेंगी। यह रोड शो सुबह 10:50 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर डिंपल यादव के आगमन से शुरू होगा। वहां से वह कार के जरिए कुमारगंज खंडासा मार्ग पर रवाना होंगी। दोपहर 12 बजे से रोड शो की शुरुआत होगी, जो मिल्कीपुर चौराहा और मिल्कीपुर मार्केट होते हुए पेट्रोल पंप के पास समाप्त होगा। यह रोड शो तीन घंटे तक चलेगा, जिसमें सपा प्रत्याशी के समर्थन में सैकड़ों समर्थक शामिल होंगे।

सपा के इस रोड शो को लेकर पार्टी की केंद्रीय कार्यालय ने पूरी तैयारियां कर ली हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस रोड शो के दौरान डिंपल यादव पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने के लिए आम जनता से सीधा संवाद करेंगी और आगामी चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी।

वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सुबह 12 बजे विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां युवाओं को राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद, दोपहर 1 बजे बृजेश पाठक केरला पब्लिक स्कूल इनायत नगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यहां वह समाज के शिक्षित और जागरूक वर्ग के लोगों से बातचीत करेंगे और सरकार की नीतियों के लाभों के बारे में चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए याचिका दायर, भगदड़ की जांच की मांग

ये भी देखें : PM Modi का AAP पर निशाना, “आप-दा वाले दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं…”

सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि इस चुनावी दौरे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं, और पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक गतिविधियां अब तेज़ हो गई हैं, और आगामी दिनों में चुनावी प्रचार और तेज़ होने की संभावना है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर