राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jaunpur : प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, तीन की हुई मौत

by | Jan 30, 2025 | ख़बर

Jaunpur : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ, जब श्रद्धालुओं की कार और एक रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि कार में सवार यात्री अलग-अलग जिलों के निवासी थे। मृतकों में महाराजगंज जिले के धनहानायक गांव निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह, उनकी पत्नी 43 वर्षीय विद्यावती, 52 वर्षीय महेश तिवारी, उनकी पत्नी 47 वर्षीय किरण देवी, गोरखपुर जिले के खोराबार गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु सिंह और गोरखपुर के झगहा गांव निवासी 50 वर्षीय विमला देवी शामिल थे। सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर अपने घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए याचिका दायर, भगदड़ की जांच की मांग

ये भी देखें : PM Modi का AAP पर निशाना, “आप-दा वाले दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं…”

घटना जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास हुई, जब तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन संजय सिंह, बिंदु सिंह और विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि हादसे में महेश तिवारी, विद्यावती सिंह और किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सतहरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर