राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi : पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ बयान पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा – “देश की आदिवासी बेटी का अपमान”

by | Feb 2, 2025 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

PM Modi : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्वारका में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता दिल्ली और देश के मालिक होने का अहंकार रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए की गई टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मोदी ने कहा, “कांग्रेस का अहंकार आज फिर सामने आया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में देश के विकास और एक ‘विकसित भारत’ की रूपरेखा पेश की, लेकिन शाही परिवार के एक सदस्य ने इसे ‘बोरिंग’ और दूसरे ने ‘थकी हुई’ कहकर तुच्छ बताया। यह सिर्फ राष्ट्रपति का अपमान नहीं, बल्कि देश के अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय का भी अपमान है।”

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करती आई है। उनका आरोप था कि कांग्रेस के नेता हार के डर से एकजुट हो गए हैं, जिससे उनकी असली मानसिकता सामने आ रही है। पीएम ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा, “मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं, मैं आपके समय का सम्मान करता हूं। 5 फरवरी को ढोल-थाली बजाते हुए लोकतंत्र का उत्सव मनाएं। यह दिन दिल्ली के भविष्य को बदलने और आपदा से मुक्ति का दिन होगा।”

ये भी पढ़ें : Union Budget : आइए जानते है कहां से आता है पैसा और कहां जाता है? कैसे कमाती है सरकार और कैसे करती है खर्च

ये भी देखें : Swati Maliwal का Kejriwal पर तंज, “उन्होंने अपने बयान से 2 राज्यों में लड़ाई करवाने की कोशिश की है”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर