राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज, लखनऊ रेफर

by | Feb 3, 2025 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, मुख्य खबरें

Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर उन्हें तुरंत श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पहले ट्रॉमा सेंटर और फिर लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। मंदिर प्रशासन और उनके भक्तों में उनकी स्थिति को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

अयोध्या सिटी (Ayodhya) के न्यूरो सेंटर के डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आचार्य सत्येंद्र दास की स्थिति गंभीर है। सीटी स्कैन में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई है, जो कई हिस्सों में फैला हुआ है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

ये भी पढ़ें : Amrit Snan : महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान, संगम घाट पर अखाड़ों के साधु-संतों ने लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

ये भी देखें : Swati Maliwal का Kejriwal पर तंज, “उन्होंने अपने बयान से 2 राज्यों में लड़ाई करवाने की कोशिश की है”

राम मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास ने भी उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि परिसर में पूजा-अर्चना कर रहे थे, जब अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। फिलहाल, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

आचार्य सत्येंद्र दास लगभग 84 वर्ष के हैं और 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद रामलला की पूजा शुरू करने वाले प्रमुख पुजारी थे। उसी समय से उन्हें राम मंदिर में पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान उनके साथ सहायक पुजारी प्रदीप दास भी मौजूद हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर