PM Modi Mahakumbh Visit : महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनेक संत-महात्मा भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने संगम तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया, जिससे इस पवित्र अवसर की महत्ता और भी बढ़ गई।
प्रधानमंत्री मोदी का विशेष दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम द्वारा किया गया। इसके बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर के जरिए डीपीएस हैलिपैड पहुंचे, और फिर कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उनका काफिला अरैल के VIP घाट तक पहुंचा। वहां से वे बोट के जरिए संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई।
इस दौरे की यह खास बात यह थी कि पीएम मोदी के संगम तट पर पहुंचने के बाद, उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद, उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और उनके साथ धार्मिक संवाद भी किया। यह दृश्य महाकुंभ के इस अवसर को और भी आध्यात्मिक रूप से उजागर करने वाला था।
यह दौरा महाकुंभ के दौरान पीएम मोदी का दूसरा दौरा था। इससे पहले, 13 दिसंबर 2024 को भी प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज आए थे, जब उन्होंने संत समाज से मुलाकात की थी और महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाकुंभ के इस महत्वपूर्ण अवसर पर सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर, संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी, ताकि स्नान और पूजा-अर्चना के दौरान किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। साथ ही, मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थीं।
ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : भूटान के नरेश संगम में करेंगे स्नान, सीएम योगी भी होंगे मौजूद
ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन


