07 Feb Ka Rashifal : शुक्रवार का दिन है, जो विशेष रूप से माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधिपूर्वक लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और कुछ के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। जानिए, 7 फरवरी का दिन आपके लिए कैसे रहने वाला है:
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का मन आज परेशान रहेगा। निराशा और असंतोष के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचने की आवश्यकता है। हालांकि, नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए वाणी में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। आत्मसंयम बनाए रखना और धैर्यशीलता का प्रयास करना जरूरी है। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। आत्मसंयम और संतुलित विचारों पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी और लाभ में वृद्धि भी संभव है। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा और नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आत्मसंयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, हालांकि खर्चों की अधिकता भी हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे, और लेखन या बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का मन शांत रहेगा, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखना जरूरी है। परिवार का साथ मिलेगा और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का मन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगा रहेगा और कारोबार में विस्तार की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, और माता-पिता का साथ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का मन परेशान हो सकता है और आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। संयत और संतुलित रहें, और बातचीत में ध्यान रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन मन में अशांति बनी रह सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें और माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक समर्थन भी मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का मन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे और संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी और नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।
ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन


