राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अमेरिकी नीति को लेकर उठाए सवाल, कहा – ‘हमारे नागरिकों को स्वीकारने से मना…’

by | Feb 7, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर हुए मतदान का परिणाम 8 फरवरी को आना है, लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और अमेरिकी नीति के संबंध में गंभीर सवाल खड़े किए।

अखिलेश यादव ने भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के मामले में भाजपा को घेरते हुए कहा, भाजपा सरकार ने हमेशा कहा कि हम दुनिया में एक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, हम विश्वगुरु बन रहे हैं, हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचने वाली है। लेकिन इस समय भारतीय नागरिकों को दूसरे देशों से वापस लाने की प्रक्रिया में क्या हो रहा है? अमेरिका के राष्ट्रपति ने जो कहा है, वह भारत की स्थिति पर सवाल उठाता है। वे सैन्य विमान से भेजे गए भारतीयों को स्वीकार नहीं करेंगे।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत और विकास की बात की जाती रही है, लेकिन इस हालात में भारत इतना कमजोर क्यों महसूस कर रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे नागरिकों को स्वीकारने से मना कर दिया? उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब भारत अमेरिका को एक बड़ा बाजार दे रहा है, तो फिर भी वहां के नेताओं द्वारा इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पंजाब और गुजरात के नागरिकों के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोग अमेरिका जाने के लिए भारी रकम खर्च कर रहे थे। उन्होंने बताया, पंजाब के लोग 50 लाख रुपये खर्च कर रहे थे, जबकि गुजरात के लोग एक करोड़ रुपये खर्च कर रहे थे। यदि सरकार उनके साथ यह अन्याय करती है और उनका पैसा वापस नहीं करती, तो क्या इसका कोई मतलब है कि हमारी अर्थव्यवस्था इतनी ऊंचाइयों तक पहुंच रही है?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर