राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार को घेरा, कहा – ‘महाकुंभ में मौतों की जांच की मांग और…’

by | Feb 7, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने महाकुंभ मेला में हुई भगदड़ में मृतक लोगों की संख्या और उत्तर प्रदेश सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सरकार ने महाकुंभ मेला में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन एक पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार रॉय की मौत को सरकार ने नकार दिया है, जो घटना के दिन ही हुई थी।

अजय राय ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पुलिस (UP News) ने 5 फरवरी को ट्वीट किया था कि अंजनी कुमार रॉय की मौत भगदड़ से नहीं, बल्कि किसी अन्य कारण से हुई थी। यह बयान स्पष्ट रूप से सरकार की ओर से इस मौत को नकारने जैसा प्रतीत होता है। उनका सवाल था कि यदि सरकार अपने ही पुलिस अधिकारी की मौत को छिपा रही है, तो आम जनता की मौतों के बारे में क्या स्थिति हो सकती है।

उन्होंने पुलिस डायरी का हवाला देते हुए बताया कि 29 जनवरी को सुबह 12.30 बजे इस बात को दर्ज किया गया था कि अंजनी कुमार रॉय की ड्यूटी महाकुंभ में थी और उनकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद सरकार इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार महाकुंभ में हुई सभी मौतों की सूची सार्वजनिक करे।

अजय राय ने आगे कहा कि जब उप निरीक्षक की मौत पर कोई अधिकारी मौके पर नहीं गया और 5 फरवरी को उनके द्वारा घटनास्थल का दौरा करने के बाद 6 फरवरी को एसपी वहां पहुंचे, तो यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। यदि सरकार अपनी पुलिस के प्रति इतनी लापरवाह है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कुंभ मेले के बजट में वृद्धि पर भी सवाल उठाए। 2019 में कुंभ का बजट 1300 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 7500 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बावजूद भगदड़ के बाद एक भी टोल फ्री नंबर जारी नहीं किया गया, और न ही लापता और घायलों की कोई सूची जारी की गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (UP News) ने कहा कि महाकुंभ में अमेरिका से लाए गए लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्हें खाने-पीने की बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं, और भारतीय नागरिकों को अपमानित किया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कोलंबिया की सरकार ने अपने नागरिकों को सम्मान के साथ बुलाया, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर