राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Assembly Election Result Live : 27 साल बाद फिर से बीजेपी को दिल्ली की जनता ने सौंपी सत्ता की कमान, 37 सीटों पर हुई बीजेपी की जीत

by | Feb 8, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Assembly Election Result Live : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और अब लगभग तस्वीर साफ हो गई है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत हासिल कर लिया है और बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा कुल 48 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीटों पर बढ़त बना रखी है और वह भाजपा को टक्कर देने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली में बीजेपी की कुल 37 सीटों पर निर्णायक जीत हो चुकी है। बता दें कि बीजेपी ने जिन 37 सीटों पर जीत दर्ज की है उसमें नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, रिठाला, नांगलोई जाट, मंगोल पुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रि नगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, मोती नगर, राजौरी गार्डन, हरी नगर, नजफगढ़, बिजवासन, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आरके पुरम, महरौली, छतरपुर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शाहदरा, रोहतास नगर, घोंडा, मुस्तफाबाद और करावल नगर शामिल है।

दिल्ली विधान सभा में बीजेपी कुल 11 सीटों पर आगे है जिनमें बादली, बवाना, मुंडका, मादीपुर, जनकपुरी, विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, पालम और त्रिलोकपुरी शामिल है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में अब तक कुल 17 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि आप कुल 5 सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब हो कि आप ने जिन 17 सीटों जीत दर्ज की है उसमें किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग, पटेल नगर, तिलक नगर, दिल्ली कैंट, देओली, अम्बेडकरनगर, काल्काजी, तुगलकाबाद, कोंडली, सीलमपुरी और बाबरपुर शामिल है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी फिलहाल कुल 5 सीटों पर आगे है जिनमें बुराड़ी, बदरपुर, ओखला, सीमापुरी और गोकलपुरी शामिल है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर