Moradabad News : मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव फरीदनगर में एक शिक्षक के रिश्ते की खुशी में आयोजित पार्टी में 60 लोग फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए। यह घटना सोमवार को उस वक्त हुई, जब ग्रामीण राजपाल के बेटे, जो एक सरकारी शिक्षक हैं, ने अपने रिश्ते की खुशी में दावत का आयोजन किया था। पार्टी में मटर पनीर सहित अन्य व्यंजन परोसे गए थे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही कई मेहमानों को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई।
फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए 60 लोग
फूड प्वॉयजनिंग (Moradabad News) से प्रभावित सभी 60 लोग गंभीर हालत में काशीपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना एक बार फिर से खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर सवाल उठाती है, खासकर ऐसी पार्टियों में जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।
ये भी देखेंं : Manipur CM के इस्तीफे पर Jairam Ramesh ने Amit Shah पर साधा निशाना


