राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, रामलीला मैदान में लगेंगी 30 हजार कुर्सियां

by | Feb 17, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi New CM : दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली शानदार जीत के बाद, अब यह सवाल चर्चा में था कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा। इस सवाल का जवाब अब मिल चुका है। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे होगा, और यह समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में तीन मंच बनाए जाएंगे। इनमें से एक बड़ा मंच 40×24 फीट का होगा, जबकि दो अन्य मंच 34×40 फीट के होंगे। मंच पर लगभग 100 से 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी, जबकि आम लोगों के बैठने के लिए करीब 30,000 कुर्सियां लगाई जाएंगी। यह समारोह दिल्लीवासियों के लिए एक यादगार दिन बनने वाला है, क्योंकि इस समारोह में दिल्ली के नागरिकों को भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Stampede :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए तैनात किए गए सुरक्षा बल

ये भी देखें : Atishi ने Delhi Elections के दौरान BJP के वादों को दिलाया याद तो Virendra Sachdeva ने दिया जवाब

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना जाएगा। इस मामले में भाजपा द्वारा अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सभी की निगाहें उस पल पर हैं, जब दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित कई अन्य राजनीतिक नेता इस सवाल को लेकर उत्सुक हैं कि आखिरकार दिल्ली की कुर्सी पर कौन काबिज होगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर