राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एसयूवी और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

by | Feb 25, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : सोमवार रात प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक एसयूवी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कूरेभार थाना क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रक से टकराकर एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के अनुसार, एसयूवी पर सवार श्रद्धालु बिहार के मोतिहारी जिले के सोनवर्षा हरिसिटी के निवासी थे। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय सत्येन्द्रकांत पांडेय, 55 वर्षीय शशिबाला पांडेय और 50 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। ये सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

घायलों के अनुसार, एसयूवी (UP News) ने अचानक ब्रेक लगाए थे, जिसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक एसयूवी से टकरा गया। एसयूवी में सवार सात श्रद्धालु थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में रितेश, रविन्द्रनाथ तिवारी और किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसयूवी मोतिहारी के ही अशोक चौबे चला रहे थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घायलों को तत्काल यूपीडा कर्मियों द्वारा एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृतकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें : UP News : आगरा में यूनिकॉर्न समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी, खेरिया हवाई अड्डे पर हुआ दिलचस्प वाकया

ये भी देखें : Akash Anand ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा – ‘कांग्रेस के नेता लगातार बहुजन आंदोलन का अपमान…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर