राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar News: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश कुमार की बड़ी घोषणाएं, प्रतियोगिता परीक्षाओं में राहत

by | Aug 15, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar News: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से प्रदेशवासियों को संबोधित किया और राज्य के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की और नई योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब राज्य में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षाओं का शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस कदम से लाखों बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनके लिए सरकारी नौकरी की राह आसान होगी।

नीतीश कुमार ने उद्योग क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि बिहार में नए उद्योग लगाने वालों को विशेष सहायता दी जाएगी। इसके तहत:

  • कैपिटल सब्सिडी,
  • ब्याज सब्सिडी,
  • और जीएसटी में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए जमीन की व्यवस्था की जाएगी। जो उद्योग ज्यादा रोजगार देंगे, उन्हें मुफ्त में जमीन दी जाएगी। साथ ही, उद्योगों को दी गई जमीन से जुड़े सभी विवादों का समाधान किया जाएगा। ये सभी सुविधाएं अगले 6 महीनों के भीतर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के सात जिलों – किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा और अरवल – में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे। इससे ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली, छठ और होली जैसे बड़े त्योहारों के समय बिहार से बाहर रहने वाले लोगों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ आदि शहरों से बड़ी संख्या में बसें चलाई जाएंगी, ताकि प्रवासी बिहारियों को घर आने में कोई परेशानी न हो। साथ ही, पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेनों को चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य की वित्तीय प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005-06 में बिहार का बजट मात्र 28,000 करोड़ रुपये था, जिसे 2006-07 में बढ़ाकर 34,000 करोड़ रुपये कर दिया गया। अब यह बढ़कर 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह राज्य के निरंतर विकास और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का प्रमाण है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का बिहार के विकास में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिहार में विकास की रफ्तार तेज हुई है।

ये भी पढ़ें: Vice President Elections: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें नामांकन से लेकर नतीजे तक का शेड्यूल

ये भी देखें : Mamata Banerjee On BJP: Mamata Banerjee told how she gained so much confidence, why she gave an o…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर