Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का आखिरकार ऐलान हो गया है। सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।
इस बार राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे ताकि सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा सके।
कब होंगे चुनाव?
- पहला चरण – 6 नवंबर (121 सीटों पर मतदान)
- दूसरा चरण – 11 नवंबर (122 सीटों पर मतदान)
- नतीजे – 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे
पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित होगा चुनाव
चुनाव आयोग ने इस बार बिहार चुनाव को “फुली डिजिटल” बनाने की तैयारी कर ली है। इस बार से ही आयोग का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ECI Net भी लॉन्च किया जा रहा है, जिसे “मदर ऑफ ऑल इलेक्शन ऐप्स” कहा जा रहा है।
इस ऐप के जरिए चुनाव से जुड़ी हर चीज – जैसे मतदान की निगरानी, कर्मचारियों की जानकारी, डेटा मैनेजमेंट – एक ही जगह से रियल-टाइम में कंट्रोल की जा सकेगी।
कितने मतदाता होंगे?
- कुल वोटर – 7.43 करोड़
- पुरुष: 3.92 करोड़
- महिलाएं: 3.50 करोड़
- ट्रांसजेंडर: 1,725
- युवा मतदाता (20-29 साल) – 1.63 करोड़
- पहली बार वोट डालने वाले (18-19 साल) – 14.01 लाख
- सर्विस वोटर – 1.63 लाख
ये आंकड़े 30 सितंबर 2025 तक के हैं।
कहां-कहां होंगे मतदान केंद्र?
- कुल मतदान केंद्र – 90,712
- ग्रामीण इलाकों में – 76,801
- शहरी इलाकों में – 13,911
हर एक मतदान केंद्र पर 100% वेबकास्टिंग की सुविधा होगी, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
वोटर्स के लिए नई सुविधा: ECINet ऐप
इस बार मतदाताओं के लिए भी काम आसान कर दिया गया है। वोटर अब सीधे अपने BLO (Booth Level Officer) से संपर्क कर सकते हैं, वो भी ECINet ऐप या 1950 वोटर हेल्पलाइन के जरिए।
इस ऐप से आप:
- अपने वोटर कार्ड की जानकारी देख सकते हैं
- शिकायत दर्ज कर सकते हैं
- अपने मतदान केंद्र का पता लगा सकते हैं
- और बाकी जरूरी चुनावी अपडेट भी पा सकते हैं
फ्री, फेयर और फुली डिजिटल चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने साफ कहा कि इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव न सिर्फ फ्री और फेयर होगा, बल्कि पूरी तरह डिजिटल भी होगा। इसका मकसद है कि चुनाव पारदर्शी, सुरक्षित और जनता की भागीदारी से भरपूर हो।
ये भी देखें: Cough Syrup Case: कफ सिरप है या काल! घातक गलती या लापरवाही ?