Ayodhya : अयोध्या (Ayodhya) में थाना क्षेत्र के वेदपुर गांव में एक युवक ने तेजाब फेंक दिया जिससे घर में मौजूद एक युवती और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए तरूण अस्पताल ले गयी. हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और उचित कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि एसिड ने दोनों पीड़ितों के चेहरे पर काफी असर डाला है। घटना युवक के युवती से एकतरफा प्रेम से जुड़ी बताई जा रही है।
ये भी देखे : Viral Video : एक पटाखे ने ली शख्स की जान ! I Ghaziabad news I Dainik Hint
माँ-बेटी दोनों झुलसे
पुलिस शिकायत के मुताबिक आरोपी दीपक पांडे उसी गांव में रहता है. बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह गालियां देते हुए दरवाजे पर पहुंचा और लेटी हुई 45 वर्षीय पत्नी और उस समय कपड़े सिल रही 22 वर्षीय बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से दोनों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने दोनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया. दर्शननगर स्थित मंडलीय अस्पताल ने मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया कर दिया। वहां से उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.


