ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी में इस साल छठ पूजा की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। गौर सिटी के राधा कृष्ण पार्क में सुर संग्राम विजेता गायक आलोक कुमार और गायिका पूजा तिवारी ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया। गौरतलब है कि गौर सिटी छठ पूजा समिति की ओर से सभी छठ व्रतियों के लिए खास इंतजाम भी किया गया है।
150 से अधिक व्रतियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है और उनके लिए घाट पर पहले से वेदी का निर्माण कर दिया गया है। गौर सिटी में पर व्रतियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उसके लिए पक्के घाटों का निर्माण भी करवाया गया है। छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल में बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व 4 दिनों का होता है। जिसकी शुरुआत आज नहाय खाय से हो गई है।
ये भी पढ़ें..
‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर यूपी में भी पदयात्रा करेगी कांग्रेस, जानें- क्या है पूरा प्लान?
आज छठ व्रती सात्विक भोजन कर इस पर्व की शुरुआत करती हैं। कल दूसरे दिन निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। शाम में खरना पर्व मनाया जायेगा। जिसमें रोटी और खीर का भोग लगाया जाएगा। तीसरे दिन संध्या अर्ग दिया जायेगा और चौथे दिन सुबह के अर्ग के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जायेगा।
आज आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में निवासी और कई गणमान्य लोगों की विशिष्ठ उपस्थिति रही।


