Palestine : खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई युवक के लिए 10,000 डॉलर (लगभग 8.33 लाख रुपये) का इनाम घोषित किया है। वो व्यक्ति “फ्री फ़िलिस्तीन (Palestine)” टी-शर्ट पहनकर मैदान में दाखिल हुआ और उसने फ़िलिस्तीनी झंडा प्रदर्शित करने का प्रयास किया।
रविवार को विश्व कप फाइनल मैच के दौरान बेन जॉनसन नाम का एक ऑस्ट्रेलियाई युवक सुरक्षा का उल्लंघन करते हुए मैदान में घुस गया और विराट कोहली को पकड़ लिया। ऐसा करते समय उसने फिलिस्तीनी झंडा लहराने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। घटना के एक वीडियो सामने आया जिसमें जॉनसन को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मेरा नाम जॉन है… मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं।
ये भी देखे :लगातार फरार है अमरमणि त्रिपाठी क्या कर रही है UP पुलिस ?
मैं विराट कोहली से मिलने आया हूं और मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं।” उसने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हुए फिलिस्तीन के समर्थन में टी-शर्ट पहन रखी थी. सफेद टी-शर्ट के पीछे “फ्री फ़िलिस्तीन” छपा हुआ था और उसके हाथ में फ़िलिस्तीनी झंडा भी था। बाद में पुलिस उसे थाने ले गयी. आपको बता दें कि युवक विराट कोहली की बैटिंग के समय मैदान में घुस आया था.


