राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow Accident : ACP श्वेता के बेटे को टक्कर मारने के केस में मुख्य आरोपी के पिता व सपा नेता की हुई गिरफ्तारी

by | Nov 23, 2023 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow Accident : लखनऊ में एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे के साथ हुई घटना से लोग सदमे में हैं. गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी. इसके अलावा इस मामले में एक नई गिरफ्तारी हुई है. बता दें कि पता चला है कि पुलिस ने अब सार्थक सिंह के पिता रविंद्र सिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है जो समाजवादी पार्टी के नेता हैं.

रविंद्र सिंह पर क्या हैं आरोप?

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह को पुलिस ने साक्ष्य छिपाने और कार से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि घटना के बाद रविंद्र सिंह ने टक्कर मारने वाली कार को साफ करवाया, खून के धब्बे हटवाए और डेंटिंग के लिए गाड़ी को छिपा दिया. साथ ही जब पुलिस ने रविंद्र सिंह से सार्थक के बारे में पूछताछ की तो उसने भी सच कबूल नहीं किया.

ये भी पढ़ें : Mathura: मथुरा में साढ़े तीन घंटे बिताएंगे PM नरेंद्र मोदी, यहां देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

नैमिष मौत मामले पर डीसीपी का बयान

नैमिष घटना को लेकर डीसीपी (ईस्ट) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों की 150 किमी/घंटा की रफ्तार से कार चला के रास लगाने का प्लान था. पहले देवश्री ने कार चलाई और फिर सार्थक ने सिंह कार की स्टीयरिंग अपने हाथ में ली और 120 किमी/घंटा से ऊपर कार को ले जाने का प्रयास किया। नैमिष सड़क के किनारे स्केटिंग कर रहा था। उसी समय तेज गति के कारण कार नियंत्रण से बाहर हो गई जिससे दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। नैमिष के कोच और उनकी मां श्वेता श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर मौजूद थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का पता लगाकर दोनों आरोपियों को उनके घरों से पकड़ लिया गया है।

ये भी देखें : Viral News : बेटे ने World Cup देखने से रोका तो बाप ने उठाया ये भयानक कदम !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर