राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rajouri Encounter : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए आगरा के लाल, सेना के 2 कैप्टन समेत चार शहीद

by | Nov 23, 2023 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Rajouri Encounter : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में आगरा के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हो गए। आतंकियों से सीधी मुठभेड़ के दौरान कैप्टन शुभम गुप्ता समेत तीन अन्य जवान शहीद हो गए। कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता बसंत गुप्ता जिला शासकीय अधिवक्ता हैं। कैप्टन शुभम गुप्ता ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने परिवार को अपनी घर वापसी की सूचना दी थी। उनके छोटे भाई ऋषभ गुप्ता और रिश्तेदार उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि कैप्टन शुभम गुप्ता घर नहीं पहुंचे लेकिन उनकी शहादत की खबर पहुंच गई।

रिश्तेदार शुभम की शादी का सपना देख रहे हैं

जिस घर में कैप्टन शुभम गुप्ता की शादी की चर्चाएं चल रही थीं जहां उनके सिर पर सेहरा सजाने के सपने संजोए जा रहे थे वह माहौल अब मातम में बदल गया है। कैप्टन शुभम गुप्ता छह माह पहले घर लौटे थे। उनके पिता बसंत गुप्ता का निवास ताज नगरी फेस 1 में है। कैप्टन शुभम गुप्ता 2015 में प्रशिक्षण के लिए सेना में शामिल हुए और 2018 में कमीशन प्राप्त किया। कमीशन होने के बाद शुभम गुप्ता को 9 पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें : Mathura: मथुरा में साढ़े तीन घंटे बिताएंगे PM नरेंद्र मोदी, यहां देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

दिवाली पर मां से बात हुई

पढ़ाई के दौरान ही शुभम गुप्ता ने सेना में जाने का मन बना लिया था. शुभम गुप्ता को सेना की वर्दी में देखकर उनके माता-पिता और भाई बेहद गर्व से भर गए। सभी का मानना था कि उनका बेटा और भाई 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज में सेवारत होकर देश की रक्षा में योगदान दे रहे हैं। दिवाली के मौके पर कैप्टन शुभम गुप्ता ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बातचीत की.

शुभम के घर लगा लोगों का जमावड़ा

कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की खबर से आगरा स्थित उनके घर पर शोक का माहौल है. बलिदान की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारत सरकार एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विजय शिवहरे समेत कई लोग देर रात दुःख के क्षण में शामिल होने पहुंचे। आगरा के लोगों को अब कैप्टन शुभम गुप्ता के पार्थिव शरीर का इंतजार है.

ये भी देखें : Viral News : बेटे ने World Cup देखने से रोका तो बाप ने उठाया ये भयानक कदम !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर