Ghaziabad: गाजियाबाद के अर्थला में पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। इस बीच स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शनिवार तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो लोग आमरण अनशन शुरू कर देंगे। शुक्रवार को भी पार्षद मनोज पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया। पार्षद मनोज पाल ने कहा कि जलभराव की समस्या से अब लोगों का धर्य जवाब देने लगा है। यहां के निवासी नाले के गंदे जल के बीच रहने को विवश है।
अर्थला की मुख्य सड़क से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क पर नाले का गंदा पानी है। मेट्रो के निर्माण के दौरान पाइपलाइन चोक हो गई थी। तब से पूरे इलाके में पानी निकासी नहीं हो रही है। पार्षद मनोज पाल ने कहा कि अगर शनिवार तक नगर निगम की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया तो अगले दिन से भूख हड़ताल शुरू होगी। तब तक भूख हड़ताल चलेगी, जब तक नगर नगर निगम नाले का निर्माण नहीं करता है।
अर्थला में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर निगम और डीएमआरसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। निगम का कहना है कि डीएमआरसी की वजह से पाइपलाइन चोक हुई है। लिहाजा डीएमआरसी को ही इसका समाधान करना होगा। वहीं, डीएमआरसी का कहना है कि नाले और जलभराव की समस्या का हल नगर निगम को करना है। पिछले दिनों दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक में कोई हल नहीं निकला। दोनों के बीच जारी आरोप प्रत्यारोप का असर अर्थला के लोगों पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें..
कानपुर पहुंचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर भरी हुंकार, बोले – ‘गर्व से कहते हैं कि हम हिंदूवादी हैं’
शुक्रवार को भी भारी संख्या में लोगों ने धरना दिया, इनमें दीपक राघव, ओ पी पप्पल, मोनू वाल्मीकि, सोमवीर फौजी, हरिओम पवार, संदीप पांचाल, दीपक चौधरी, अबरार अहमद, आनंद गिरी, विनय गुप्ता, सुभाष चंद, विनीत चौधरी, नितेश शर्मा, धर्मपाल मास्टर, ओमकार चौधरी, हरिओम, राजू, सोनू चौहान, कमल पाल, महेंद्र पाल, संदीप, हरीश पाल , चंदन, उमेश पाल, रवि चौधरीआदि सैकड़ों लोग उपस्थित है।


