राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida: नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस भरेगी पहली उड़ान, पहले दिन उड़ेंगे 65 विमान

by | Nov 25, 2023 | अपना यूपी, मुख्य खबरें

Noida Airport News: नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अक्टूबर 2024 में पहली कमर्शल उड़ान शुरू हो जाएगा। इसमें एक रनवे और एक टर्मिनल होगा। इसमें सालाना 12 मिलियन यात्रियों के ट्रैफिक को संभालने की क्षमता के साथ पहले चरण के एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। कुल चार चरणों में इसका निर्माण किया जाना है।

  • 12 मिलियन यात्री सालाना को संभालने की क्षमता के साथ तैयार हो रहा फर्स्ट फेज
  • 70 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी चौथा फेज पूरा होने के बाद
  • 60 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का
  • 31 दिसंबर तक इसका एटीसी टावर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दे दिया जाएगा

जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट से सबसे पहले उड़ान इंडिगो एयरलाइंस भरेगी। दिल्ली में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) और इंडिगो एयरलाइंस के बीच इसके लिए शुक्रवार को एमओयू हुआ है। इस एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ान के लिए काम करेगी। इस मौके पर नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट (एनआईए) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि हम इंडिगो के साथ एमओयू करके गौरवान्वित महसूस रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़ें..

उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में आ रही परेशानियां, जानिए कामयाबी अब कितनी दूर

एनआईए और इंडिगो के बीच साझेदारी न केवल हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद करेगी बल्कि हवाई सफर की दुनिया में एक नए आयाम खड़े करेगी। इंडिगो के व्यापक रूट नेटवर्क और विशेषज्ञता के माध्यम से यात्रियों को बेहतरीन हवाई सफर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका चौथा चरण पूरा होने के बाद हवाई अड्डे की क्षमता प्रति वर्ष 70 मिलियन यात्रियों को संभालने की होगी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डीएक्सएन के नाम से दुनिया भर में जाना जाएगा। आयटा की ओर से पिछले दिनों यह कोड जारी कर दिया गया है। बता दें कि जेवर में तैयार हो रहे इस एयरपोर्ट का ट्रायल मार्च 2024 से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। अभी तक पहले चरण का 60 प्रतिशत से ज्यादा काम काम होने का अनुमान है। 31 दिसंबर तक इसका एटीसी टावर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर