Noida: नोएडा की थाना फेस टू पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि 25/26 की रात करीब 01:15 बजे थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 83 में एप्पल कंपनी के सामने एक अज्ञात कार ने 6 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया । घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति इस्लाम निवासी सीतापुर उम्र 22 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि कंपनी से छुट्टी होने के बाद काफी लोग एक साथ सड़क पर बाहर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक से एक तेज रफ्तार कर आती है। कार लोगों को टक्कर मारते हुए फरार हो जाती है। इस दौरान इसकी चपेट में छह लोगों आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। इस दौरान काफी लोग इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचा लेते हैं। कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो जाता है।
ये भी पढ़ें..
बस कंडक्टर पर हमला करने वाले लारेब हाशमी ने कहा, ” मोदी की..योगी की है..लाशों के ठेर लगा देंगे…”
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।


