राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Uttarkashi : टनल के अंदर फंसे मजदूर अब किसी भी वक्त बाहर आ सकते हैं, मौके पर एम्बुलेंस तैनात

by | Nov 28, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, उत्तराखंड, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Uttarkashi : उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) के सिल्क्यारा टनल में पिछले 17 दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब लगभग पूरा हो गया है। सुरंग में खुदाई का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए दो व्यक्तियों को सुरंग में भेजा जाएगा जो एक-एक करके कर्मचारियों को बाहर निकालेंगे। जानकारी के मुताबिक टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का एक-एक सदस्य अंदर जाएगा।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सदस्य सुरंग के अंदर

एक-एक कर 41 मजदूरों को बाहर लाया जाएगा। इसके बाद सभी मजदूरों का चेकअप किया जाएगा। फिलहाल केंद्रीय मंत्री वीके सिंह समेत आला अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए सुरंग में प्रवेश कर चुके हैं। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर, गद्दे और बिस्तर सुरंग के अंदर ले जाए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं : UP Assembly : विधानसभा में मोबाइल फोन-पोस्टर बैन तो सपा नेताओं ने पहनी काली पोशाक, जानिए क्या है वजह ?

श्रमिकों को किसी भी समय बाहर लाया जा सकता है

इस बीच बचाव कार्य पूरा होने पर सभी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। पिछले 17 दिनों से बचाव कार्य में जुटे लोग एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं, विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। फिलहाल सुरंग को किसी भी वक्त खोला जा सकता है और अंदर से मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू हो सकता है।

टनल के अंदर एंबुलेंस भेजी गई

मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से टनल के अंदर फंसे जिन मजदूरों की तबीयत ठीक नहीं है। वे सबसे पहले बाहर लाये जायेंगे। इसके बाद श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सुरंग के अंदर एक एम्बुलेंस भेजी गई है। मजदूरों को बाहर लाने की प्रक्रिया किसी भी वक्त शुरू हो सकती है।

ये भी देखें : Noida की सड़कों पर नोटों की बारिश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा video viral |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर