राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

RLD : तीन बड़े नेताओं ने छोड़ा आरएलडी का साथ, कई बड़े आरोप भी लगाए

by | Nov 29, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति, रामपुर

RLD : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को एक के बाद एक तीन नेताओं के पार्टी छोड़ने से बड़ा झटका लगा है। रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद और रालोद की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। मंजीत सिंह के बाद आरएलडी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने भी अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है.

अल्पसंख्यकों का करती है अपमान

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह के इस्तीफे के बाद अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने भी अपने पद और आरएलडी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है. युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सचिव अमित कुमार पटेल ने भी पार्टी नेताओं पर किसी भी मुद्दे पर ध्यान न देने और केवल सुर्खियों में बने रहने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। आरिफ महमूद ने पार्टी पदाधिकारियों पर अल्पसंख्यकों का अपमान करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें : Uttarkashi : सुरंग में फंसे 41 मजदूरों ने जीती जिंदगी की जंग, जानिए कैसे दिखाया परिजनों ने अपना उत्साह

जिम्मेदार लोग नहीं उठाते कॉल

अमित कुमार पटेल का आरोप है कि पार्टी में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किसी भी संकट की स्थिति में कॉल का जवाब नहीं देते हैं. उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर केंद्रित है कि सुर्खियों में कैसे बने रहें. उन्होंने पार्टी छोड़ने के फैसले का कारण यही बताया. एक के बाद एक तीन नेताओं के इस्तीफे के बाद आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी ने भी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है.

ये भी देखें : Swami Prasad Maurya : भगवान राम पर ये क्या बोल गए स्वामी प्रसाद! साधु-संत को भी आतंकवादी किया करार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर