UP Politics : उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Politics) के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार जानबूझकर सरकारी व्यवस्थाओं को खत्म कर रही है ताकि लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराएं. सरकार की जिम्मेदारी है कि गरीबों को सरकारी अस्पतालों में इलाज मिले लेकिन यह जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है. उनकी (भाजपा) सरकार में हर अस्पताल में बिचौलिए हैं जो मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाते हैं।
मरीजों को नहीं मिल रहा सरकारी अस्पताल में इलाज
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवा नहीं मिल रही है. अब सुनने में आ रहा है कि ये लोग सरकारी मेडिकल कॉलेजों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है. हाल ही में बीजेपी के एक पूर्व सांसद अपने बेटे को लेकर पीजीआई आए थे, लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिल सका और उनका निधन हो गया।


