राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Azamgarh : शादी के दौरान बेहोश हुआ दुल्हा, बाराती एक लाख का हर्जाना भर वापस लौटे

by | Nov 30, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक शादी में अजब सा ही मोड़ आ गया। तय समय और तारीख पर बारात आ चुकी थी और शादी की सारी तैयारियां चल रही थीं। चल रहे समारोहों के बीच वरमाला का समय हो युका था लेकिन जब दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो उसे चक्कर आने लगे और वह वहीं बेहोश हो गया। यह देखकर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया।

बारातियों ने दिया एक लाख का हर्जाना

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद दूल्हा पक्ष एक लाख रुपये मुआवजा देने पर राजी हो गया। बारात यूं ही खाली हाथ ही वापस लौट गई। ये मामला अहरौला क्षेत्र के समदी गांव का है। जहां अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के धारूपुर मकइयां गांव से मंगलवार को शाम बारात आई थी, जो बैरंग ही वापस लौट गई।

स्टेज पर बेहोश हुआ दुल्हा

द्वारपूजा की रस्म के बाद बारात नाश्ते के लिए एकत्र हुई। इसी बीच दूल्हा वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर पहुंचा जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इससे दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया और उन्होंने शादी को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। करीब 15 मिनट बाद दूल्हे को होश आया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : सुरंग ढही, काम रुका, क्या लापरवाही की जांच के बाद शुरू होगा काम या बंद की जाएगी परियोजना ?

घटनाक्रम बना चर्चा का विषय

कार्यक्रम स्थल पर घंटों तक पंचायत बैठ गई। मामले को निपटाने के लिए दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति जताई। समझौते के बाद बारात वापस लौट गई। इस बीच दुल्हन का परिवार शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस के हस्तक्षेप और पंचायत के बाद मामला सुलझ गया। ये पूरी घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

यह भी देखें : Hyderabad में AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर