Ayodhya Airport : सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचे। इस बार सीएम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Ayodhya Airport) के निर्माण की प्रगति का आकलन करने आये हैं। इस दौरे के दौरान सीएम ने रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार और डीएम नितीश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। करीब 11 बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर अयोध्या में उतरा।
ये भी देखें : Ragini Sonkar ने विधानसभा में उठाया ऐसा सवाल, सदन में गूंज उठी तालियों कि गड़गड़ाहट
साथ में थे ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह
राम कथा के लिए वह हेलीकॉप्टर से उतरे। सीएम योगी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे। सबसे पहले सीएम योगी हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रामलला का दर्शन, पूजन और आरती की। फिर मुख्यमंत्री केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह के साथ निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को होने वाले प्रतिष्ठा समारोह से पहले एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में हनुमान गढ़ी में दर्शन और पूजा की।


