Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग शख्स पर नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकतें करने का आरोप है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। बता दें कि डेलासर मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाले विजय गुप्ता एलआईसी से रिटायर्ड है।
विजय गुप्ता के यहां घरेलू कामकाज करने वाली एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विजय गुप्ता पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो बनाया गया है। महिला का दावा है कि वह पिछले चार साल से विजय गुप्ता के घर पर काम कर रही है। आरोप है कि शुक्रवार को महिला विजय गुप्ता के घर काम करने गई और काम पूरा करने के बाद वहां से चली गई। जब उसकी बेटी अपनी मां को खोजते हुए विजय गुप्ता के घर पहुंची। वहां बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर उनकी बेटी की ओर अनुचित इशारे और हरकतें की जिसे उसने एक वीडियो में कैद कर लिया।
ये भी देखें : Ragini Sonkar ने विधानसभा में उठाया ऐसा सवाल, सदन में गूंज उठी तालियों कि गड़गड़ाहट
पीड़िता की मां ने पहले शिकायत की थी कि विजय गुप्ता कई बार अनुचित गतिविधियों में शामिल रहा है। इन हरकतों से परेशान होकर महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। मेरठ सिटी एसपी पीयूष सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र में एक महिला ने 75 वर्षीय गृहस्वामी पर उसकी बेटी के साथ अनुचित गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। इस घटना के संबंध में नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


