राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghaziabad : लोनी में रेप की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों का पुलिस ने किया ये हश्र

by | Dec 4, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ghaziabad : गाजियाबाद में सनसनीखेज तरीके से गैंग रेप की दिल दहला देने वाली घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गैंग रेप में शामिल दोनों आरोपियों जुनैद और इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया था। गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक जुनैद और इमरान को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में जुनैद ने बताया कि 30 नवंबर की शाम खानपुर के जंगलों में दो लड़कियां और एक लड़का मौजूद थे। उन्हें देखकर मैंने अपने अन्य साथियों को घटनास्थल पर बुला लिया। इसके बाद मैं और मेरे दो अन्य साथी एक लड़की को झाड़ियों में ले गए और उसके साथ बारी-बारी बलात्कार किया। तभी मेरे अन्य दो साथियों ने दूसरी लड़की को झाड़ियों में ले जाने का प्रयास किया। हालांकि उसी समय एक वाहन आ गया और हम तीनों घटनास्थल से भाग गए।

यह भी पढ़ें : UP News: छुट्टियों को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी में अगले साल रहेंगी 56 छुट्टियां, यहां देखिए कैलेंडर

बता दें कि 30 नवबंर को गाजियाबद में आरोपियों ने स्कूटी सीख रही एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती 30 नवंबर की शाम को करीब 6 बजकर 35 मिनट पर फैक्ट्री से लौट रही थी। इस दौरान पीड़ित युवती अपनी फ्रेंड के साथ खानपुर जाने वाली एक सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखने लगी। इसी दौरान तीन युवकों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पीड़ित युवती और उसके दोस्त घर पहुंचे और परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। फिर परिवार की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

यह भी देखें : Congress को जनता ने मात दी है, 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता PM Modi का ही समर्थन करेगी : CM Yogi

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर