राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Azamgarh : पूर्व प्रधानाचार्य ने किया 8 करोड़ रुपए का गबन, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के भी लगे आरोप

by | Dec 5, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, रामपुर, लखनऊ, वाराणसी

Azamgarh : Azamgarh के देवगांव कोतवाली के नरायनपुर नेवादा स्थित मदरसा जामिया-फैज-ए-आम में लगभग आठ करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व प्रधानाचार्य समेत छह के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर में सह सचिव हामिद अली एडवोकेट ने कहा कि मदरसे के प्रधानाचार्य पद पर अंबेडकरनगर के हंसवर के मनेरीपुर निवासी हबीबुर्रहमान की तैनाती थी। उन पर करोड़ों के गबन और पुत्र-पुत्रियों के साथ मिल कर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे। इस पर प्रबंध कमेटी अब्बास मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई। इस दौरान हबीबुर्रहमान को हटा कर मिसबाहुद्दीन को प्रधानाचार्य बनाया गया।

ये भी देखें : इधर सपा की हुई हार, उधर Yogi बाबा ने मीडिया पर कह दी ये बड़ी बात !

कागजों में दिखी आठ करोड़ की हेरा-फेरी

जांच शुरू होते ही पूर्व प्रधानाचार्य ने पुत्र व पुत्रियों अहमद माविया, सुमाएला हबीब, महमुदा हबीब, मैमुना हबीब व बाबू मो. अरसद के साथ मिलकर वर्तमान प्रधानाचार्य संग दुर्व्यवहार किया। कार्यालय का ताला तोड़कर डेढ़ लाख और महत्वपूर्ण पत्रावलियां उठा ले गए। कार्यालय में अपना ताला बंद कर दिया। जांच में पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा आठ करोड़ के गबन, मदरसा जामिया फैज ए आम की भूमि व भवन को दिखा कागज में हेराफेरी की गई। इस मामले में हामिद अली एडवोकेट की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में हबीबुर्रहमान, अहमद माविया, सुमाएला हबीब, महमूदा हबीब, मैमुना हबीब और मोहम्मद अरसद के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506, और 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : मेरठ की युवती ने युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामले की छानबीन कर रही है पुलिस

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर