राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Cabinet Expansion : तो जल्द हो सकता है यूपी में कैबिनेट का विस्तार, देख लीजिए तारीख

by | Dec 6, 2023 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

Cabinet Expansion : पिछले छह महीने से राजनीतिक गलियारों में उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई थीं। कैबिनेट विस्तार में जिन लोगों के मंत्री बनने की अटकलें थीं उन्होंने कई बार अलग-अलग तारीखों का जिक्र किया था। हालांकि कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) की तारीख पर अंतिम फैसला आज होगा। शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करेंगे।

जल्द लगेगी अंतिम मुहर

राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की तारीख पर अंतिम फैसले पर मुहर लगेगी। इस कैबिनेट विस्तार में संभावित मंत्री करीब 5 से 6 लोग हो सकते हैं और कुछ के विभागों में बदलाव भी हो सकता है। इस विस्तार में दो नाम फाइनल माने जा रहे हैं जिनमें ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान शामिल हैं।

ये भी देखे : क्या सीमा हैदर फिर जाएंगी पाकिस्तान, लेने आ रहा गुलाम हैदर, जानिए AP Singh ने क्या कुछ कहा…

कई नाम हैं मंत्री रेस में

हालांकि आकाश सक्सेना की भी चर्चा है जिन्होंने रामपुर में आज़म खान के खिलाफ अभियान चलाकर प्रसिद्धि हासिल की और खान उनसे जुड़े एक मामले में फिलहाल जेल में हैं। ओम प्रकाश राजभर ने पहले विधानमंडल सत्र के दौरान कहा था कि वह 3 दिसंबर के बाद मंत्री बन सकते हैं। हालांकि उन्हें शामिल करने की चर्चा काफी समय से चल रही है। इससे पहले उन्होंने नवरात्रि के दौरान विस्तार की संभावना जताई थी।

राजभवन जाएंगे सीएम योगी

इसके बाद ओम प्रकाश राजभर ने दिवाली से पहले मंत्री बनने की बात उठाई और विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने 3 दिसंबर के बाद मंत्री बनने का जिक्र किया। इस कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी उम्मीदें हैं खासकर पांच विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखते हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राजभवन जाएंगे जहां कैबिनेट विस्तार पर अंतिम चर्चा होगी।

ये भी पढ़े : राजा भईया की पत्नी को HC की लखनऊ खंडपीठ ने दी बड़ी रहत, जानिए पीठ का फैसला

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर