राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर बोर हमला, कहा “अखिलेश का भी अहंकार…”

by | Dec 6, 2023 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, कानपुर, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें, राजनीति, रामपुर

UP Politics : लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि हार के साथ ही कांग्रेस का अहंकार भी खत्म हो गया है. इसके जवाब में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ही नहीं बल्कि अखिलेश यादव का भी अहंकार खत्म हो गया है.

अखिलेश यादव का भी खत्म हो अहंकार

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि सिर्फ कांग्रेस का ही नहीं बल्कि अखिलेश यादव का भी अहंकार खत्म होना चाहिए, क्योंकि उनमें भी बहुत अहंकार है. उन्होंने साहसिक दावा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के लिए तैयार है। कांग्रेस पर अखिलेश की क्या टिप्पणी है और कांग्रेस अखिलेश के बारे में क्या कह रही है, इसका बीजेपी से कोई मतलब नहीं है.

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने एकजुट होकर एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद, भाजपा को उत्तर प्रदेश में 51% वोट मिले और 64 सीटें जीतीं। इस बार बीजेपी सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने की ओर अग्रसर है.

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप

बीजेपी के एक नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना ‘युवराज’ से ‘यमराज’ बनने से कर दी, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य को कहना पड़ा कि वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं और किसी भी पार्टी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का सहारा नहीं लेते हैं. वे व्यक्तिगत रूप से सभी का आदर और सम्मान करते हैं।

ये भी देखे : क्या सीमा हैदर फिर जाएंगी पाकिस्तान, लेने आ रहा गुलाम हैदर, जानिए AP Singh ने क्या कुछ कहा…

सपा पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का वादा किया था और कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि समाजवादी पार्टी के शासन में अराजकता व्याप्त थी। आज उत्तर प्रदेश में अराजकता का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली नहीं थी और भाजपा सरकार में बिजली कटौती बीते दिनों की बात हो गई है।

ये भी पढ़े : विधानसभा चुनाव में जीत के बाद, बीजेपी सांसदों ने दिया इस्तीफा, जानिए कौन-कौन से सांसद है शामिल ?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर