Lok Sabha : कैश फॉर क्वेश्चन मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा (Lok Sabha) सदस्यता रद्द कर दी गई है. मोइत्रा को संसद से बाहर करने के लिए एनडीए की ओर से लाया गया प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया है. शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की गई.
भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने 9 नवंबर को अपनी रिपोर्ट स्वीकार कर ली थी, जिसमें सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोप में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी। मोइत्रा को संसद से बाहर निकालने के लिए बीजेपी द्वारा लाए गए प्रस्ताव को लोकसभा ने मंजूरी दे दी.
ये भी देखे : Akhilesh Yadav को मिली बड़ी राहत BJP के प्लान को किसने कर दिया खराब ?
समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया, जिसमें कांग्रेस सांसद परनीथ कौर भी शामिल थीं, जिन्हें कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। समिति के चार विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट के खिलाफ असहमति नोट प्रस्तुत किए थे।


