Bareilly : बरेली के भोजीपुरा इलाके में शनिवार की रात नैनीताल हाईवे पर एक डंपर से टकराने के बाद कार में आग लग गई, जिससे आठ लोगों की जान चली गई। वे सभी पूरी तरह से जल गए थे, जिससे उनके शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया था। रविवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर आठ शवों के बीच अपनों को तलाश रहे थे। एक शव की पहचान चेन और अंगूठी से हुई. चेहरे क्षत-विक्षत होने और शव राख में तब्दील होने के कारण परिवार के लोग उन्हें पहचानने में मशक्कत कर रहे हैं।
मृतकों में चार चचेरे-तहेरे भाई हैं। पोस्टमार्टम हाउस में बहेड़ी गांव के मोहम्मद आरिफ (30) के भाई नवी हसन ने बताया कि आरिफ की 20 नवंबर को बहेड़ी में शादी हुई थी। पुलिस ने उन्हें व्हाट्सएप पर फोटो दिखाए तो उन्होंने उसकी पहचान कर ली। मोहम्मद अयूब (32) मजदूरी करता था और उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं. परिजनों ने बताया कि मोहम्मद शादाब (26) पुत्र अब्दुल माजिद की पहचान गले में चेन और हाथ में घड़ी से हुई है।
दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे। बाबू (41) ममेरे भाई भी थे और मोहम्मद जाहिद का बेटा मोहम्मद अलीम (17) मजदूरी करता था। वह दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। आसिफ और चालक बहेड़ी थाना क्षेत्र के मीतापुर निवासी फुरकान (25) की भी पहचान हो गई है।
बहेड़ी के सुमित गुप्ता ने बताया कि वे बुकिंग के लिए अपनी अर्टिगा कार चलाते थे. वह शनिवार को बहेड़ी से कार चलाकर बरेली शहर के जाम गांव के उवैस की शादी में पीलीभीत बाईपास के फहीम लॉन में जा रहा था। बहेड़ी के नारायण नगला का रहने वाला ड्राइवर फुरकान जाम गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर आया था। शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे।
रात करीब साढ़े 12 बजे भोजीपुरा थाने से डेढ़ किमी आगे डभौरा गांव के पास कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन पर पहुंच गई। बहेड़ी की ओर से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी और टक्कर के दौरान कार में आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई. डंपर का चालक व खलासी डंपर छोड़कर भाग गए।
जले हुए शवों का पोस्टमार्टम और पंचनामा भरने का काम चल रहा है। पुलिस ने सभी मृतकों के आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेज जमा कर लिये हैं. परिजनों और शवों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। कौन सा शव किस व्यक्ति का है इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट से होगी। आग लगने के कारणों और हादसे की जांच भी जारी है।
ये भी पढ़े : Uttar Pradesh : संभल में व्यापारी ने सरेआम मैनेजर को मार दी गोली, जानिए पूरा मामला


