Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में भाजपा ने विजय दर्ज करने के बाद एक बार फिर से हर किसी को चौंकाया है। पुराने परम्परा को बरकरार रखते हुए बीजेपी ने एक बार फिर चर्चित नामों से हटकर सीएम की घोषणा की है। बता दें कि प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम शिवराज को इस बार सीएम कुर्सी के बिना ही संतोष करने पड़ेगा और हुआ भी ऐसा ही। 163 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के विधायकों ने विधायक दल के नेता के तौर पर भाजपा के उज्जैन दक्षिण से विधायक और शिवराज की पूर्व कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को चुना। इस फैसले के बाद मोहन यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। गौरतलब हो कि मोहन यादव तीन बार के विधायक हैं।
ये भी देखे : Breaking News : Mayawati को मिला Akash का साथ , क्या BSP में फूंक पाएंगे जान ?
बता दें कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव के सीएम पद के चुनाव के साथ ही ये भी घोषणा की गई है कि मप्र में दो डिप्टी सीएम भी होंगे, जिन्में राजेन्द्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा का नाम शामिल है। इसी के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधान सभा के स्पीकर के रूप में चुना गया है। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधान सभा सीटें है जिन्में से भाजपा ने कुल 163 सीटों पर तो वहीं कांग्रेस ने कुल 66 सीटों पर चुनावों में जीत दर्ज की थी। आगे की सभी अप्डेट्स के लिए बने रहें हमारे यानी की दैनिक हिंट के साथ।


