Banda : उत्तर प्रदेश के बांदा(Banda) में एक अनोखी घटना सामने आई है जहां शादी के पांच महीने बाद भी जब पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो पत्नी को शक हुआ। इस पर उसने अपने पति के बारे में जानकारी जुटाई। जब उसे अपने पति की नपुंसकता के बारे में पता चला तो वह अपने मायके लौट आई। पहुंचने पर उसने अपनी मां को सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें मारपीट धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं।
पत्नी से दूर ही रहता था पति
बांदा के तिंदवारी के एक गांव की नवविवाहिता की शादी इसी साल मई में हमीरपुर के एक गांव में हुई थी। नई नवेली दुल्हन के मुताबिक शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने पहली रात बातें करते हुए बिताई। ऐसा दो-तीन दिन तक चलता रहा। पति उसके साथ न रहकर दूर रहता था। उसने समझाया कि उसका इलाज चल रहा है इसलिए वह शारीरिक संबंध नहीं बना पाएगा। इस पर पत्नी ने पति के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। तभी उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और यह जानकारी शादी के दौरान उसके ससुराल वालों ने छिपाई थी। पति की नपुंसकता के बारे में पता चलने पर नवविवाहिता अपने मायके लौट आई।
ये भी देखे : Vivek Bindra ने जवाबी वीडियो बनाई, Sandeep Maheshwari ने ‘स्कैम’ पर क़ानून समझा दिया!
डॉक्टरों का कहना कि ठीक है युवक
पीड़िता ने अपनी मां को पूरी स्थिति बताई। पीड़िता ने अक्टूबर में तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें पति और ससुराल वालों पर धोखाधड़ी, दहेज के लिए उत्पीड़न समेत अन्य आरोप लगाए। अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पति की मेडिकल जांच कराने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में डॉ. विनीत सचान, डॉ. हृदयेश पटेल, डॉ. अंकित और डॉ. हरदयाल समेत डॉक्टरों ने आरोपी पति का मेडिकल परीक्षण किया। डॉक्टर के मुताबिक सबकुछ सामान्य दिख रहा है। उधर तिंदवारी थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी पति का नपुंसकता परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया।


