राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Samajwadi Party : स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर आखिर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव, क्या बढ़ेंगी स्वामी की मुश्किलें ?

by | Dec 25, 2023 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें, राजनीति, रामपुर, वाराणसी

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान देते रहे हैं। वह अपने भाषणों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास वर्ग पर लगातार हमले कर रहे हैं। इससे अब समाजवादी पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पहले भी समाजवादी पार्टी के कई नेता शिकायत कर चुके हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन अब इस मामले पर खुद अखिलेश यादव ने बात की है।

सपा ने महाब्राह्मण समाज पंचायत का किया आयोजन

दरअसल लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में इस समय सपा हर वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रही है। पिछले रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर महाब्राह्मण समाज पंचायत का आयोजन किया गया था। इस दौरान महाब्राह्मण समाज के कई प्रमुख नेता और समाज के प्रतिनिधियों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अखिलेश यादव के सामने अपनी बातें रखीं और अखिलेश ने समाज को संबोधित भी किया।

ये भी देखें : Jammu Kashmir : बारामूला में मस्जिद को आतंकियों ने बनाया निशाना | Rajouri Attack | Baramulla mosque

नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर दर्ज की आपत्ति

इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों की ओर से बिना नाम लिए स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई गई और अखिलेश यादव से ऐसे बयानों पर रोक लगाने की मांग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाज की ओर से यह भी कहा गया कि ऐसे बयानों की वजह से एक बड़ा तबका लगातार सपा से दूर जा रहा है। इससे आगामी चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों के लेकर ये बोले अखिलेश

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा कि धर्म और जाति पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि हम इस मामले पर हर तरह से लगाम लगाएंगे। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने शिकायत की गई हो। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर सपा के कई ब्राह्मण नेताओं ने भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया था। अब देखना यह है कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश की चेतावनी के बावजूद इस तरह के बयान देना बंद करते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें : Atal Bihari Vajpayee Jayanti : अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर याद करते हुए, PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर