UP Politics : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (UP Politics) के बीच एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। इस बार केशव मौर्य ने बदायूँ में एयरपोर्ट बनाने का जिक्र किया था जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हुई। सपा अध्यक्ष ने भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी की जिसके जवाब में डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर सैफई में एयरपोर्ट बन सकता है तो फिर बदायूं में क्यों नहीं।
केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश पर निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डाक्टर मोहन सिंह यादव जी ने शपथ लिया है! सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी का #PDA (परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सदस्य बहुत उखड़े उखड़े हैं!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सैफई हवाई अड्डा बन सकता है तो बंदायू में क्यों नहीं!
जानिए विवादित बयान के बारे में
शनिवार को केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं का दौरा किया, जहां लोगों ने रोडवेज बसों की समस्या को लेकर चिंता जताई। जवाब में कार में बैठे केशव मौर्य ने उनसे कहा कि बदायूँ में सिर्फ बस अड्डा ही नहीं बल्कि एयरपोर्ट भी बनेगा। इतना कहकर वे कार में बैठकर चले गए और लोग मजाक समझकर ‘रोडवेज…रोडवेज…’ चिल्लाने लगे। केशव प्रसाद मौर्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई मीम्स भी बने.
अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
डिप्टी सीएम के इस वीडियो के जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन पर तंज कसा और कहा कि बीजेपी बस स्टैंड तो दे नहीं रही और एयरपोर्ट का वादा कर रही है. उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा नेताओं को एयरपोर्ट चाहिए, आम लोगों को नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता अपने झूठ को हवा देने के लिए जगह चाहते हैं. जनता का मजाक बनाना निंदनीय है।


