राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Deoband : इंशाअल्लाह बहुत जल्द एक और पुलवामा होगा पोस्ट करने वाले को छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

by | Dec 27, 2023 | अन्य, अपना यूपी, अलीगढ़, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बिजनौर, मथुरा, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, रामपुर, लखनऊ

Deoband : पुलिस ने देवबंद (Deoband) के एक मदरसे से एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट करते हुए कहा कि बहुत जल्द, इंशाअल्लाह, एक और पुलवामा होगा। इस तरह की धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) और अन्य खुफिया एजेंसियों ने मामले की जांच और छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है। छात्र की पहचान मोहम्मद तल्हा मजहर के रूप में हुई है जो झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है और धार्मिक शिक्षा के लिए देवबंद में रह रहा है। उसे देवबंद के खानकाह थाने की पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

ये भी देखें : पाक को सबक सिखाएगी भारतीय सेना, 2016 और 2019 की तरह एक्शन की तैयारी ! | Surgical Strike | India Army

पुलिस, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी

उसके सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) और पोस्ट के बारे में पुलिस, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह पोस्ट छात्र ने खुद की थी या इसका संबंध किसी और की गतिविधियों से है। पुलिस अधीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद मदरसा छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अभी तक उससे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी मनीष जगन अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या है मामला

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर