राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ram Mandir : 15 जनवरी तक काम पूरा करने के लिए राम मंदिर में लगाए गए 500 अतिरिक्ति मजदूर, कुल संख्या अब चार हज़ार पार

by | Dec 27, 2023 | अपना यूपी, अयोध्या, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ram Mandir : राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण की गति तेज हो गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 15 जनवरी तक अतिरिक्त व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। इसके लिए निर्माण कार्य में 500 अतिरिक्त मजदूरों को तैनात किया गया है। मंदिर निर्माण में अब तक 3500 मजदूर लगे थे और अब इनकी संख्या चार हजार हो गई है। शुरुआत में मजदूर दो शिफ्ट में आठ-आठ घंटे काम कर रहे थे। अब निर्माण कार्य तीन शिफ्ट यानी 24 घंटे चल रहा है।

15 जनवरी को पूरा हो जाएगा लगभग काम

राम मंदिर की नींव तैयार हो चुकी है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। नींव में फर्श बिछाने का काम पूरा होने वाला है। नींव के स्तंभों में मूर्तियां तराशने का काम भी 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में तीन फीट ऊंचे और आठ फीट लंबे स्वर्ण सिंहासन का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। सिंहासन पर पीतल का आवरण लगाया जा रहा है जिस पर सोने का लेप लगाया जाएगा।

ये भी देखें : पाक को सबक सिखाएगी भारतीय सेना, 2016 और 2019 की तरह एक्शन की तैयारी ! | Surgical Strike | India Army

सोने से सजेंगे मुख्य द्वार और सिंहासन

मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह में सिंहासन को सोने से सजाया जाएगा। दिल्ली की एक ज्वैलर्स कंपनी यह काम कर रही है। भगवान राम के सिंहासन पर सोने का पानी चढ़ाने का काम 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर का जितना संभव हो सके उतना काम 15 जनवरी तक पूरा करने की योजना है।

ये भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी मनीष जगन अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या है मामला

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर