Siddarth Nagar : सिद्धार्थनगर (Siddarth Nagar) में एक होटल मालिक के भाई ने होटल में खाना खा रहे परिवार की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। खाना खाने के बाद परिवार के लोग बातचीत में मशगूल थे तभी कुछ पल के लिए मासूम बच्चे से ध्यान भटक गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची को अपने साथ होटल की लिफ्ट में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस घिनौनी हरकत के दौरान मासूम बच्चे के परिजन पहुंच गए और अपराधी की घिनौनी कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को आजाद नगर इलाके के ईदगाह बेलसर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
होटल में खेल रही थी मासूम
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर के एक ही मोहल्ले का रहने वाला परिवार रविवार को होटल आया था। भोजन के बाद परिवार के लोग बातचीत में मशगूल थे और इसी दौरान उनकी छह साल की मासूम बेटी होटल में खेल रही थी। तभी होटल मालिक का भाई जिसकी पहचान चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर परैया गांव के जावेद अहमद के रूप में हुई मासूम बच्चे को अपने साथ होटल की लिफ्ट में ले गया। वह बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करने लगा। परिवार के सदस्यों को मासूम बच्ची की अनुपस्थिति का एहसास हुआ और वे उसे ढूंढते हुए लिफ्ट तक पहुंच गए। आरोपी को मासूम बच्ची के साथ जबरदस्ती करते देख परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
भाग निकला आरोपी जावेद
परिजनों ने जावेद को से छुड़ाकर बच्ची को अपने साथ ले गए। इसके बाद पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। तब तक आरोपी भागने में सफल हो चुका था। घटना से संबंधित जानकारी के आलोक में आरोपी जावेद अहमद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को आजाद नगर स्थित ईदगाह बेलसर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर आरोपी जावेद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।


