Ram Lala : अयोध्या में भगवान श्री राम (Ram Lala) का बन रहा भव्य मंदिर वाकई भव्य है। दुनिया भर में लाखों राम भक्त उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब वे मंदिर में अपने दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, गर्भगृह से लेकर भूतल तक लगभग हर हिस्सा तैयार हो चुका है।

22 जनवरी को होने वाले प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंदिर आम जनता के लिए खुला रहेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर की तस्वीरें जारी करता है। ट्रस्ट द्वारा जारी नवीनतम छवियों में मंदिर रात में बेहद भव्य दिखाई देता है। इसकी भव्यता सचमुच देखने में मनमोहक है।

मंदिर के अंदर बहुत ही सुंदर नक्काशी की गई है। बता दें कि राम मंदिर की ये तस्वीरें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साझा की हैं।

मंदिर के परिसर में बहुत ही सुंदर प्रतिमाएं लगाई गईं हैं। जिन्हें देख आपका मन मंदिर की ओर आकर्षित होने लगेगा।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का रात ता दृश्य। ये तस्वीर मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की है।

अस्थाई रूप से विराजमान श्रीराम भगवान की प्रतिमा।


